

गोरक्षनाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी मनोनीत
बीकानेर। गोरक्षनाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट की बैठक योगी शिव सत्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में ट्रस्ट के कायों के विस्तार एवं सेवा गतिविधियों को और अधिक सुचारूरूप से संचालित करने हेतु तीन नए ट्रस्टियों को सर्वसम्मति से ट्रस्ट में शामिल किया गया। जिनमें विकास तापड़िया को सचिव तथा शिवकिशन गहलोत को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान ट्रस्टी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा गेमना पीर रोड के पास नई गौशाला का निर्माण करवाया जा रहा है।
