

डिजिटाइजेशन कार्य में जुटे रहे बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम के बीएलओ और सुपरवाइजर
बीकानेर। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 अंतर्गत अब पूरा ध्यान गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन पर लगाया जा रहा है। रविवार को छुट्टी के दिन भी कलेक्ट्रेट में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य जोर शोर से चलता नजर आया। वही ज़िले की अन्य तहसीलों में भी सुपरवाइजर और बीएलओ दिनभर गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन के कार्य में जुटे रहे। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्ट्रेट में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को लेकर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक मनीष समेत अन्य निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को भरे हुए प्रपत्रों को डिजिटल स्वरूप में दर्ज करने की प्रक्रिया को बढ़ाने के निर्देश दिए। ऑनलाइन गणना फॉर्म ऐसे भरेजिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे ऑनलाइन गणना फॉर्म भरने के विकल्प का अधिकाधिक उपयोग करें।
