

निपुण मेले का आयोजन
बीकानेर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के निर्देशानुसार पीएम श्री रा.सादुल उ.मा.वि.में मेगा पीटीएम और निपुण मेले का आयोजन किया गया। मेगा पीटीएम के प्रभारी सुरजाराम गोयल और अमरदीप आचार्य ने बताया कि आज विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियो के अभिभावको को विद्यालय में आमंत्रित कर विद्यालय में संचालित गतिविधियो और शैक्षिक गतिविधियो के बारे मे जानकारी उपलब्ध करवाकर अभिभावको के विचारो से जानकारी प्राप्त की। पीटीएम सत्र के प्रारम्भ में प्रधानाचार्य सुशीला जयपाल ने शाला में संचालित विभिन्न गतिविधियो की जानकारी देते हुए शाला संचालन में अभिभावको से सुझाव भी आंमत्रित किए तथा बच्चो के शिक्षण के संबंध मे भी जानकारी दी ,उपस्थित अभिभावको ने भी विद्यालय संचालन हेतु अपने सुझाव भी दिए। द्वितीय सत्र में विद्यालय के यूसीईओ क्षेत्र के विद्यालयो में अध्ययनरत प्राथमिक कक्षाओ के बच्चो के लिए निपुण मेले का आयोजन किया गया । मीनाक्षी गुप्ता और कांता वाधवानी ने बताया कि मेले में 9 विद्यालयो के 165 बच्चो ने हिस्सा लिया जिसमे बच्चो की सृजनात्मक गतिविधियो से संबंधित विभिन्न स्टालो के माध्यम से उनको प्रदशित किया गया। शिक्षाविद् सुभाष जोशी ने बताया कि निपुण मेले का अवलोकन करने साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग, जयपुर के अतिरिक्त निदेशक और जिला प्रभारी नरेन्द्र चौधरी ने बच्चो के मध्य उपस्थित रहकर विभिन्न स्टालो का अवलोकन कर सृजनात्मक गतिविधियो की जानकारी लेते हुए बच्चो से विभिन्न गतिविधियो के बारे मे जानकारी भी ली चौधरी ने विजेता बच्चो को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर महेन्द्र मोहता, पूनम कंवर, बिल्किस जोइया, विक्रम जोशी, गिरिराज दाधीच, चन्दभान, प्रणिता आदि उपस्थित थे।
