

गायत्री माता बस्ती में हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी को
बीकानेर। गायत्री माता बस्ती में आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन को बैठक में हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष इंदर सिंह ने एवं बस्ती प्रमुख के सहयोग से कार्यक्रम के लिए संयोजक और सहसंयोजक सहित सदस्यों को मनोनीत किया गया। यह आयोजन कलश यात्रा उसके पश्चात 1008 हनुमान चालीसा का पाठ एवं समापन प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। प्रथम कड़ी में हरिराम जी मंदिर के पास कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया गया एवं पोस्टर का विमोचन किया गया। विमोचन जुगल किशोर ने किया।
