

रेल क्रॉसिंग एप्प में नया फीचर जोड़ा
बीकानेर। रेल क्रॉसिंग एप में जन भावनाओं को देखते हुवे नया फीचर जोड़ा गया है। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा बीकानेर के कोटगेट व सांखला फाटक के खूलने व बंद होने की जानकारी उपलब्ध करवाने वाले रेल क्रॉसिंग एप्प जो कि गूगल प्ले स्टोर व एप्पल स्टोर पर पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया रेल क्रॉसिंग मोबाइल एप्प अब और उपयोगी बन गया है। कोट गेट व सांखला रेल गेट के रियल टाइम लाइव स्टेटस के साथ-साथ जनता की मांग पर अब रेल फाटक का टाइम टेबल भी एप्प पर उपलब्ध करा दिया गया है। जिससे आमजन को काफी राहत मिलेगी।
