

रोटरी क्लब बीकानेर की नई कार्यकारिणी घोषित
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सर्वसम्मति से प्रवीण गुप्ता को क्लब का अध्यक्ष तथा रोटेरियन कुनाल कोचर को सचिव निर्वाचित किया है। नई कार्यकारिणी के गठन पर क्लब के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व में क्लब सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, युवा विकास तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनहितकारी कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक स्तर पर संचालित करेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी के सेवा भाव को सर्वोपरि रखते हुए समाजहित के कार्यों को नई ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से जरूरतमंद लोगों के कल्याण और सामाजिक विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
