

बीकानेर। शाकद्वीपीय समाज की बैठक जनेश्वर भवन में गणेश दास सेवग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज के संगठनात्मक विकास, सामाजिक जनगणना, शिक्षा के प्रसार तथा संविधान संशोधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। राजेश शर्मा ने बताया कि बैठक का उद्देश्य समाज को अधिक संगठित एवं सशक्त बनाना तथा आगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करना रहा। बैठक के दौरान दिलीप सेवक ने पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करते हुए उनके क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर आर.के. शर्मा, पूनमचंद शर्मा, रविन्द्र शर्मा, विजय शंकर, दुर्गादत्त भोजक, बजरंग लाल सेवग (मास्टर जी), अनिल शर्मा, हरीश भोजक, विकास शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
