Bikaner Bikaner District Rajasthan

तुलसी साधना केन्द्र में नवग्रह शांति अनुष्ठान आयोजित

तुलसी साधना केन्द्र में नवग्रह शांति अनुष्ठान आयोजित
बीकानेर। तुलसी साधना केन्द्र में साध्वी मंजुप्रभा के सान्निध्य में नवग्रह शांति अनुष्ठान का आयोजन किया गया। साध्वी जयंतप्रभा ने अनुष्ठान से पूर्व पंचपरमेष्ठी वंदना के साथ अध्यात्म के रक्षा कवच का प्रयोग करवाया। साध्वी मंजुप्रभा ने कहा कि संसार के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में ग्रह-महाग्रह की दशा-महादशा का प्रभाव आता है। इस प्रभाव पर अध्यात्म एवं मंत्र शक्ति के माध्यम से विजय प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, युवक परिषद के पदाधिकारी एवं तेरापंथ समाज के श्रावक समाज की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *