

मिस्टर बीकाणा और उपविजेता का हुआ सम्मान
बीकानेर। कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधु ट्रस्ट, भाई बंधु चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज श्यामोजी वंशज प्रन्यास में हाल ही में सम्पन्न हुए अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव में मिस्टर बीकाणा बने योगेश सेवग, और उपविजेता रहे मुकेश भोजक का सम्मान अभिनन्दन शाल मांला श्रीफल प्रतीक चिन्ह देकर किया गया निदेशक कामिनी भोजक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आपकी रुचि है उस पथ पर शिद्दत से मेहनत की जाए आपको सफल होने से नहीं रोक सकती है। पूर्व मरूश्री सत्येंद्र शर्मा ने कहा कि आपकी लगन और धैर्य अगर आपके लक्ष्य के साथ है तो आप एक न एक दिन अपनी पहचान से अपने शहर का नाम रोशन करते है। कार्यक्रम में समाजसेवी आर के शर्मा ने दुर्गादत भोजक, जेठमल शर्मा उर्फ बाबूलाल व्याख्याता जेठमल शर्मा, रिखबदास शर्मा, नितिन वत्सस सहित समाज के गणमान्य जन मौजूद थे।
