

रोप स्किपिंग खेल प्रतियोगिता में मोहित, तेज प्रताप, वंशिका, आदित्य को स्वर्ण पदक
बीकानेर। पुष्करणा दिवस से पूर्व खेल सप्ताह के दूसरे दिन रोप स्किपिंग खेल प्रतियोगित का शुभारंभ किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थानी के व्याख्याता श्याम सुंदर किराडू और जल एवं स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी नेता नंदकिशोर रंगा थे। अध्यक्षता गोपी किशन छंगानी ने की। रोप स्किपिंग के कोच ने बताया कि रूप स्किपिंग खेल बीकानेर में नया खेल है इसमें 980 क्रियाएं होती है और यह अत्यधिक ऊर्जा वाला खेल है, साथ ही उन्होंने बताया कि रोप स्किपिंग खेल प्रतियोगिता में 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें सर्वश्रेष्ठ खिताब मोहित को दिया गया, मोहित पुरोहित ने सिंगल लेग और डबल डेकर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया, इसी प्रकार तेज प्रताप जोशी ने रजत पदक हासिल किया और सब जूनियर वर्ग में आदित्य पुरोहित ने स्वर्ण पदक हासिल किया इसी क्रम में महिला वर्ग में वंशी का किराडू ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
