

पी.एम. किसान उत्सव दिवस में पशुपालकों ने की भागीदारी
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय में किसानों एवं पशुपालकों ने “पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना” के ऑनलाइन कार्यक्रम को देखा और सुना। कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में लूनकरणसर, बीकानेर तहसील के पशुपालक व किसान शामिल रहे। किसान द्वारा सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के तहत 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को 20,500 करोड़ रूपये की सम्मान राशी का हस्तांतरण कर लाभान्वित किया गया। इस योजना के तहत नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में इस राशि को विड़ियो कांफ्रेसिंग के जरिए किसानों के बैंक खातो में हस्तातरण किया गया, ताकि लघु एवं सीमान्त किसानों को आर्थिक सहायता मिल सके। निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने उपस्थित पशुपालकों से संवाद भी किया और विश्वविद्यालय की प्रसार गतिविधियों से अवगत करवाया।
