Bikaner Bikaner District Rajasthan

राठौड़ से मिले विधायक व्यास

राठौड़ से मिले विधायक व्यास
बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने गुरुवार को जयपुर में उद्योग, रोजगार तथा खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात की।
विधायक ने मंत्री श्री राठौड़ से जिले के औद्योगिक विकास के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बीकानेर के परंपरागत उद्योगों के विकास के साथ यहां नए उद्यमों की सम्भावना, रीको के औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के बारे में बातचीत भी की। अब तक आयोजित रोजगार सहायता शिविरों की जानकारी दी और बताया कि जल्दी ही एक और शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने खेल से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की और शहरी क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाने का आग्रह किया, जिससे शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *