

माहेश्वरी सेवा समिति दल पैदल यात्रियों के लिए हुआ रवाना
बीकानेर। माहेश्वरी सेवा समिति रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए बीकानेर से 77 किलोमीटर दूर माइलस्टोन पर सात दिवसीय शिविर लगाया है। पवन कुमार राठी ने बताया कि दल की रवानगी से पूर्व जस्सूसर गेट के बाहर स्थित लक्ष्मी नाथ मंदिर परिसर के समक्ष पंडित पुरुषोत्तम व्यास के सानिध्य में उपस्थित सभी भक्तों ने बाबा की ज्योत कर पूजा अर्चना की।
