Bikaner Bikaner District Rajasthan

कमजोर मानसून की आशंका के बीच दूध खरीद मूल्य बढ़ेंगे

कमजोर मानसून की आशंका के बीच दूध खरीद मूल्य बढ़ेंगे
बीकानेर। उरमूल संघ की संचालन मंडल बैठक में संभावित कमजोर मानसून एवं सूखे की स्थिति को देखते हुए दुग्ध उत्पादकों के हित में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में नोपाराम जाखड़ ने वर्तमान एलनीनो परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए दूध खरीद मूल्य में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को अनुमोदन हेतु आरसीडीएफ, जयपुर को भेजने की मांग भी की गई। बैठक में उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सरस छाछ एवं लस्सी के विक्रय मूल्य में कमी करने का निर्णय लिया गया। गुरुवार से बीकानेर में प्लेन छाछ अब 15 रुपये के बजाय 13 रुपये, जबकि नमकीन छाछ एवं मीठी लस्सी 12 रुपये के बजाय 10 रुपये में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही उरमूल संघ की नई आधिकारिक वेबसाइट का भी शुभारंभ किया गया, जिससे उपभोक्ताओं एवं दुग्ध उत्पादकों को डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। बैठक में हेतराम बिश्नोई, रामजस, गोरर्धनराम, ऊर्जाराम, रामनारायण, शंकरलाल, ओम कंवर, मांगीलाल, राजेश, प्रभूराम, अमिल कुमार दीक्षित, ओमप्रकाश तथा विपणन प्रभारी हरीश कुमार शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *