Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिला स्तरीय बाइक रैली के माध्यम से दिया देशभक्ति का संदेश

जिला स्तरीय बाइक रैली के माध्यम से दिया देशभक्ति का संदेश
बीकानेर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय तिरंगा बाइक रैली गुरुवार को मेजर पूर्ण सिंह सर्किल से निकली। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले देशभक्तों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखना हमारा कर्त्तव्य है। इस भाव को अक्षुण्ण रखने और वीरों की गाथा को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति इसमें भागीदारी निभाए। रैली यहां से रवाना होकर रवींद्र रंगमंच, कलेक्ट्रेट परिसर, जूनागढ़, कीर्ति स्तंभ होते हुए डॉ. करणी सिंह स्टेडियम तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने भारत माता की जयघोष और वन्देमातरम के नारों के साथ वीर शहीदों को कृतज्ञता अर्पित की। यहां पहुंचने पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें आमजन ने देशभक्ति से जुड़ी भावनाएं उकेरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *