Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वाधीनता दिवस जिला स्तरीय समारोह की अंतिम रिहर्सल

स्वाधीनता दिवस जिला स्तरीय समारोह की अंतिम रिहर्सल
बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह की अंतिम रिहर्सल बुधवार सुबह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन श्री रामावतार कुमावत ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।
मार्च पास्ट में शामिल हुई 14 टुकड़ियां
मार्च पास्ट में आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस की महिला एवं पुरूष विंग, बोर्डर होम गार्ड, अरबन होमगार्डस, एनसीसी सात राज.बटालियन छात्र एवं छात्रा विंग, महारानी कॉलेज, स्टूडेंट पुलिस कैडेस महारानी स्कूल,बीबीएस स्कूल, सोफिया स्कूल, स्कॉउट, गाइड कैडेट्स सहित कुल 14 टुकड़ियां शामिल हुई। परेड का नेतृत्व आरआई सुश्री कविता पूनिया ने किया। इस दौरान आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैंड ने सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई मनमोहक प्रस्तुति
मार्च पास्ट के बाद घोष वादन में आदर्श विद्या मंदिर बीकानेर के 40 विद्यार्थियों ने, व्यायाम प्रदर्शन एमएम स्कूल के संयोजन में 13 विभिन्न स्कूलों के 450 विद्यार्थियों ने, योग प्रदर्शन माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के संयोजन में 06 विद्यालयों के 200 विद्यार्थियों ने, भारतीयम में गंगा चिल्ड्रन स्कूल के संयोजन में 11 विद्यालयों के 400 विद्यार्थियों ने, विशेष बच्चों की प्रस्तुति में सेवाश्रम के 40 विशेष बच्चों ने, सामूहिक गीत में महारानी स्कूल की 100 छात्राओं ने, सामूहिक नृत्य में लेडी एल्गिन स्कूल की 200 छात्राओं ने हिस्सा लेते हुए मनमोहक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का समन्वय उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) श्री अनिल बोड़ा व शारीरिक शिक्षक श्री राजकुमार पुरोहित ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *