Bikaner Bikaner District Rajasthan

मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर स्मरण सभा

मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर स्मरण सभा
बीकानेर। आजादी के नायक अमर शहीद मंगल पांडे की 168 वी पुण्यतिथि पर शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज और मंगल पांडे स्मारक समिति की तरफ से रानी बाजार पुल स्थित मंगल पांडे सर्किल पर पुष्पांजलि और स्मरण सभा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता कामिनी भोजक ने कहा कि मजबूत अंग्रेजी दासता के सामने आजादी के लिए अदम्य साहस की बदौलत स्वयं को वतन पर कुर्बान कर भारतीयों में आजादी की अलख फूंकने वाले मंगल पांडे सदैव स्मरणीय रहेंगे। अध्यक्षता करते हुए शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा ने कहा कि नायक मंगल पांडे युगों युगों तक पूजे जायेंगे। शंकर सेवग ने पुष्पांजलि करते हुए कहा कि मंगल पांडे व्यक्ति नहीं विचार है क्रांति है उनका जीवन सिखलाता है कि किस प्रकार आपको अपने हक और वतन की सलामती रखनी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *