Bikaner Bikaner District Rajasthan

मंडल अध्यक्ष संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी

मंडल अध्यक्ष संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी
बीकानेर। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने आज जिला कांग्रेस कार्यालय में बीकानेर पूर्व और पक्षिम विधानसभा के 22 मंडल अध्यक्षों की बैठक संगठन पर्व के तहत करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देशों से अवगत करवाया। जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि मंडल अध्यक्ष संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी स्पष्ट कर दिया है कि आगामी दिनों में संगठन में नियुक्ति और चुनाव में मंडल अध्यक्षों की राय को तव्वजो दी जाएगी। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिल कल्ला ने मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका कार्य इस बार संगठन में बहुत जिम्मेदारी भरा है आपको संगठन की भावना को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना है। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि बैठक में मंडल की कार्यकारिणी, और मंडल की बैठकों को करने और मंडल के कार्यक्रमों की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *