

बाबा गंगाईनाथ महाराज के निर्वाण दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक जागरण व विशाल भंडारे की तैयारियां शुरू
बीकानेर। बाबा गंगाईनाथ जी महाराज के 42वें निर्वाण दिवस के आयोजन को लेकर रविवार को बाबा गंगाईनाथ समाधि स्थल सेवा समिति, जामसर की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सुरेन्द्रपाल शर्मा ने की, जिसमें कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं समिति के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए निर्णय लिया गया कि 14 दिसम्बर की रात्रि को रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा एवं 15 दिसम्बर 2025 को विशाल भण्डारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष सुरेन्द्रपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन धार्मिक आयोजनों में देशभर से बड़ी संख्या में साधु-संत, सन्यासी एवं नाथ सम्प्रदाय के महंत पधारेंगे, जिससे आयोजन की गरिमा और भी अधिक बढ़ेगी। इस मौके पर शास्त्री श्याम सुन्दर ओझा, योगेन्द्र कुमार शर्मा, मोहनलाल, पदमाराम, हिम्मतसिंह बैद, ईश्वरलाल नाई, भीमराज, विजेन्द्रसिंह सैनी, रविकुमार अग्रवाल, लूनाराम, लालसिंह, लक्ष्मणराम खारा, रूपसिंह चौहान, रामूराम धोरेरा, कानाराम, राकेश ओझा, रामकुमार सारस्वत, गणेश कुमावत, अविनाश शर्मा, पुमित, गौरव शर्मा, मनोज शर्मा, राजीव कुमार, बाबूलाल कुमावत, श्रीनाथ, सचिन शर्मा, कमलेश शर्मा, उमेश स्वामी, सुन्दरलाल, करणीराम, बाघसिंह एवं प्रवीण जैन सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
