Bikaner Bikaner District Rajasthan

आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को साकार करने भाजपा रानी बाजार मंडल की बैठक आयोजित

आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को साकार करने भाजपा रानी बाजार मंडल की बैठक आयोजित
बीकानेर। भाजपा रानी बाजार मंडल की ओर से सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति स्थल परिसर में ‘आत्मनिर्भर मंडल’ की अवधारणा को साकार करने एवं आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी ने की। बैठक में कौशल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कौशल शर्मा ने संगठन को आत्मनिर्भर मंडल के रूप में विकसित करने तथा आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों को गति देने के लिए विभिन्न संगठनात्मक बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में राजेंद्र पंवार ने संत रविदास की रथ यात्रा के स्वागत-सत्कार को लेकर मंडल एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। वहीं भूपेंद्र शर्मा ने तिरंगा यात्रा वाहन रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, दिलीप पुरी, जसवंत सोलंकी, मुकेश बन, राजेश पंडित, घेवरचंद पंवार, ओमप्रकाश खत्री, सुरेश छिम्पा, सुमेश शर्मा, राजेंद्र बंजारा, कांतिप्रिया आहूजा, शिवरतन आचार्य, अतुल शर्मा, सुरेश शर्मा, बाबूलाल उपाध्याय, सीताराम जांगिड़, जयेश शर्मा, मनीष भोजक, गोपालराम मारू, भवानी शंकर, गिरधारी सिंह, मनोहर खिचड़, निशांत गौड़, किशनलाल, जितेश गहलोत, पार्षद पुनीत शर्मा सहित मंडल की मातृशक्ति संतोष शर्मा, रंजनी मेहता, उमा शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, पुष्पा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *