

आदिवासी दिवस को लेकर बैठक आयोजित
कोलायत। वीर एकलव्य युवा विकास समिति शाखा कोलायत द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। आगामी 10 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को लेकर नायक समाज के बन्धुओं ने विचार विमर्श किया। विश्व आदिवासी दिवस को लेकर समाज के महंत रामचंद्र उर्फ़ शुक्रनाथ और समाज बन्धुओं ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया और वीर एकलव्य युवा विकास समिति के सदस्यों को विश्व आदिवासी दिवस को लेकर जिम्मेवारी सौपी गईं। बैठक में समाज के लोगो को ज्यादा से ज्यादा विश्व आदिवासी दिवस मे शामिल होने की अपील कि गईं। कार्यक्रम में शिक्षा, कुप्रथा बंद करने, मृत्यु भोज बंद करने सहित अन्य सामाजिक बुराइयों को लेकर चर्चा की जाएगी। समाज को सही दिशा मे लाने व नशा मुक्त समाज बनाने पर भी जोर दिया जायेगा। बैठक मे अध्यक्ष चंद्राराम नायक, उपाध्यक्ष पूनमचंद नायक, पूर्व अध्यक्ष पूनमचंद नायक डेह सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
