Bikaner Bikaner District Rajasthan

जल संरक्षण एवं पानी की बर्बादी रोकने के लिए किया आह्वान

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेर। साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार आयोजित हुई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने हीटवेव के दौरान मौसमी बीमारियों के उपचार, मेडिकल विभाग की तैयारियों, गर्मी के मौसम में विद्युत एवं जलापूर्ति को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर चिकित्सा विभाग तैयारियां करें। दवाईयां और जांच की सुविधाओं की मॉनिटरिंग कर लें।
एडीएम ने पशुपालन विभाग को गौशालाओं में पर्याप्त जल, चारे व छाया की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने गौशालाओं में पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण सहित अन्य सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जलदाय एवं विद्युत विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि पीएचईडी को दिए जाने वाले विद्युत कनेक्शन के कार्य प्राथमिकता से करवाएं। जलदाय विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अवैध जल कनेक्शन पर कार्यवाहियां जारी रखने को कहा।‌ जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति की अग्रिम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को कोई परेशानी नहीं आए।
एडीएम ने आमजन से जल संरक्षण करने व पानी की बर्बादी रोकने का आह्वान किया। उन्होंने जल संरक्षण की दिशा में पानी का उपयोग जिम्मेदारी से करने को कहा। उन्होंने अनावश्यक पानी बहाने व वाहनों को पानी से साफ करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही होगी।  नहरबंदी की स्थिति में आवश्यक समन्वय के लिए कहा।
बैठक में नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, संयुक्त श्रम आयुक्त प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *