Bikaner Bikaner District Rajasthan

खरीफ के प्राप्त परिणामों पर हुई परिचर्चा

image description

खरीफ के प्राप्त परिणामों पर हुई परिचर्चा
बीकानेर। एसकेआरएयू के कृषि अनुसंधान केन्द्र में सोमवार को कृषि खरीफ क्षेत्रीय अनुसंधान एवं विस्तार सलाहकार समिति (जर्क) की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार टी के जोशी, क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ एच एल देशवाल, परियोजना निदेशक सि.क्षे.वि. सत्यनारायण, अनुसंधान निदेशक डॉ विजय प्रकाश व  काजरी बीकानेर के अध्यक्ष नवरत्न पंवार जैसे विषय विशेषज्ञों सहित बीकानेर, चूरू, जैसलमेर के कृषि, उद्यानिकी, आत्मा, विश्वविद्यालय तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया।
अनुसंधान निदेशक डॉ विजय प्रकाश ने कहा कि कृषि अनुसंधान एवं विस्तार के  बेहतर समन्वय से ही किसानों को नव कृषि तकनीक का लाभ मिलेगा।  नवाचारी तकनीकी से कृषि का विकास होगा तथा किसानों की आय बढे़गी। परिचर्चा में कृषि वैज्ञानिक प्रो. अमर सिंह गोदारा, डॉ एस पी सिंह, डॉ एच एल देशवाल, डॉ पी सी गुप्ता, डॉ एम एल सोनी, डॉ बी डी एस नाथावत, डॉ विजय सिंह, डॉ भूपेंद्र सिंह व संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी, संयुक्त निदेशक उद्यान दयाशंकर, धर्मवीर डूडी उपनिदेशक जयदीप दोगने, रेणु वर्मा, डॉ राम किशोर मेहरा, सहायक निदेशक कृषि मुकेश गहलोत, भैराराम गोदारा, राजेश गोदारा, सुभाष विश्नोई, राजूराम डोगीवाल, रूबीना परवीन, प्रदीप चौधरी, मीनाक्षी शर्मा, ममता, महेन्द्र प्रताप, अब्दुल अमीन आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *