

शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई
बीकानेर। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अमर सेनानी शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती रविवार को सुर्दशना नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में मनाई गई। शहीदे आजम के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके अमर बलिदान का स्मरण किया गया। पुष्पा तंवरने भगत सिंह की जीवनी का वाचन किया एवं देशभक्ति कविताएँ सुनाईं। शंकर सेवग ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भगत सिंह सच्चे देशभक्त थे। इस अवसर पर पूजा देवड़ा, नीता शर्मा, आशा जांगिड़, भावना जांगिड़, दिव्या अरोडा़, टीना लोहिया, अनुराधा सोनी भानू देवड़ा, संगीता शुक्ला व अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
