Bikaner Bikaner District Rajasthan

खत्री पंजाबी अहमदपुर पंचायत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

खत्री पंजाबी अहमदपुर पंचायत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
बीकानेर खत्री पंजाबी अहमदपुर पंचायत की ओर से रविवार को गीता मंदिर, कमला कॉलोनी में प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम किया गया। समाज के सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं जिन्होंने इस वर्ष प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण नर्सरी से कॉलेज तक व अन्य उपलब्धियां हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया। समाज के वरिष्ठ नागरिकों का भी शाॅल पहनाकर, श्रीफल व समाज का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि निधि वाधवा RAS तथा आरती अनेजा प्रोफेसर दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा समाज के सभी प्रतिष्ठित जनों को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम आगंतुकों अतिथियों में माॅं शारदे माॅं के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की सरस्वती वंदना की गई तत्पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत , डॉंस,आदि प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम आयोजन में नारायण दास अनेजा ,नवीन वाधवा, अशोक अनेजा, शेखर इछपुल्याणी, जगदीश वधवा, विक्रम , पवन गांधी,राजेश गिरधर, श्याम सुंदर अनेजा ,मुकेश आदि द्वारा किया गया । मंच का संचालन व सांस्कृतिक कार्यक्रम ज्योति वाधवा व जवाहर जोशी की निर्देशन में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *