

प्रत्येक बालिका को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति करें जागरूक
बीकानेर। राजस्थान महिला कल्याण मंडल जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन संस्था द्वारा बलिकाओ के सशक्तिकरण एवं जागरूकता पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में प्रेरक संदेश दिए। उन्होंने कहा कि “आज की बालिकाएं ही आने वाले कल की सशक्त महिलाएं हैं, इसलिए प्रत्येक बालिका को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।”इस अवसर पर बालिकाओं के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने अपने विचार और आकांक्षाएँ साझा कीं। अमित कुमार व संस्था पोक्सो काउंसलर पिंकी जनागल ने बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी।
