Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

​जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन

विजेताओं को किया मैडल देकर सम्मान
बीकानेर। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित लॉ कॉलेज में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ओलंपिक मार्शल आर्ट्स एकेडमी, अभिरुचि एकेडमी (आर्मी) स्काई हॉक, सनराइज ताइक्वांडो एकेडमी, अचीवर्स ताइक्वांडो एकेडमी एवं अलंकार एकेडमी के खिलाड़ियों में विभिन्न वर्ग में भाग लिया। जिसमें ओलिंपिक मार्शल आर्ट्स एकेडमी प्रथम स्थान पर, अभिरुचि एकेडमी (आर्मी) दुसरे स्थान पर एवं स्काई हॉक एकेडमी तृतीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर कैटेगरी बालक वर्ग में नवदीप सिंह ,बालिका वर्ग में काम्या तंवर, कैडेट केटेगरी बालक वर्ग में देवकी नंदन स्वामी, बालिका वर्ग में कोमल कंवर, जूनियर कैटेगरी बालक वर्ग में रवि बिश्नोई व बालिका वर्ग में वंशिका चौधरी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट हरीश कुमार ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राकेश हर्ष, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। सचिव राजेंद्र बुडानिया ने बताया कि खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए अच्छा प्रदर्शन किया और मेडल जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है प्रतियोगिता के दौरान जितेन्द्र सिंह, अनिल बिशु, कोच अनूप चतुर्वेदी, कोच देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमित चौधरी, मदन सिंगर उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *