Bikaner Bikaner District India Rajasthan

11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले और 12 से 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आगामी महात्मा ज्योतिबा फुले और अंबेडकर जयंती को जिला एवं ब्लाक स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा।  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एलडी पंवार ने बताया कि 11 से 14 अप्रैल तक चार दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के साथ होगा। जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
पंवार ने बताया कि 12 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर के जीवन परिचय और संविधान जागरूकता पर केंद्रित कार्यक्रम होंगे। विशेष रूप से “संविधान को जानें” विषय पर एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा, जो 14 अप्रैल तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर आधारित चलचित्रों (फिल्मों) का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
पंवार ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संविधान की महत्ता और डॉ. अम्बेडकर के सामाजिक न्याय के सिद्धांतों से आत्मसात कराना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग आदि विभागों समेत सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *