Bikaner Bikaner District Rajasthan

जागृति सप्ताह के तहत बाल विवाह निषेध व माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महिला अधिकारिता विभाग में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र योजना अंतर्गत 6 से 11 अप्रैल तक जागृति सप्ताह मनाया जा रहा है।महिला अधिकारिता विभाग उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया कि इसी क्रम में बुधवार को डूंगरगढ़ एवं सेरूणा ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेरूणा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र प्रबंधक कविता हुरकट ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए आरएससीआईटी एवं लाडो प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से बताया।
वन स्टॉप सेंटर-1 से संतोष बारिया ने सखी सेंटर की सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 181 हेल्पलाइन के माध्यम से घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिलाएं सखी केंद्र पर आकर अपनी समस्या साझा कर सकती हैं।
कार्यक्रम में महिला सलाह एवं सुरक्षा केंद्र की प्रतिनिधि सुमन ने बाल विवाह निषेध के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह से बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा यह एक दंडनीय अपराध है। सुपरवाइजर किरण जोशी ने माहवारी स्वच्छता पर चर्चा करते हुए छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों पर प्रकाश डाला।अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *