Bikaner Bikaner District Rajasthan

ग्रामोद्योग विकास योजना के मशीन टूल किट वितरण एवं खादी संवाद कार्यक्रम आयोजित

’स्वदेशी अपनाएं, आर्टिजंस को मजबूत करने मै निभाएं भागीदारी
बीकानेर। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत मशीन टूल किट वितरण एवं खादी संवाद कार्यक्रम ‘खादी महोत्सव-2025’ का आयोजन सोमवार को डागा पैलेस में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल थे। उन्होंने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, आत्मनिर्भर भारत का विचार है। आजादी तक हम स्वदेशी उत्पादों को पूर्णतया प्रोत्साहित करते थे। धीरे-धीरे इसमें बदलाव आया, लेकिन आज तेजी से स्वदेशी का जमाना लौट रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेशी के विषय को तेजी से आगे बढ़ाया है। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने बताया कि महोत्सव के दौरान 390 कारीगरों को 554 मशीनें और टूल किट वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयोग ने गत ग्यारह वर्षों में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ग्यारह वर्ष 33 हजार करोड़ रुपए के खादी उत्पादों का विक्रय प्रतिवर्ष होता था। आज यह आंकड़ा 1 लाख 70 हजार करोड़ को पार कर गया है।
इस दौरान श्याम पंचारिया, खादी ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक श्री राहुल मिश्रा, खादी ग्रामोद्योग आयोग के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री यशपाल सिंह, मंडलीय कार्यालय के सहायक निदेशक जयकुमार, संभाग अधिकारी रवींद्र प्रसाद व्यास सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *