

महाराजा गंगासिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित
बीकानेर। महाराजा गंगासिंह क्लब द्वारा महाराजा गंगासिंह जयंती शिवपुर हैड स्थित स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पुष्पांजलि करते हुए एडवोकेट मुकेश गोदारा ने बताया कि महाराजा गंगासिंह जी ने बीकानेर-श्रीगंगानगर जिले के लिए जीवनदायनी गंगनहर लाकर इस क्षेत्र को हरा भरा एवं आबाद किया था। महाराजा गंगासिंह जी का श्रीगंगानगर ऋण कभी नहीं भूला सकता। इस अवसर पर गुरुकुल आश्रम के सुखानंद महाराज, कपिल सिहाग सुखदेव जांदू, अमित सहारण, रविन्द्र शिवप्रकाश राहड़, महेंद्र जांदू बृजलाल राहड़, महावीर चौहान,उग्रसेन चाहर, जालंधर बराड़, रामकुमार रोज, रामस्वरूप मिड्ढा, संजय भादू, अशोक झाझड़ा, कुलदीप रोज, सुरजीत राहड,बद्री रोज, धर्मवीर चौहान, बलजीत सिंह, कुलविंद्र सिंह, रवि खिलेरी रोहित झाझड़ा,देवा चौहान, रविन्द्र रोज, इंद्र थोरी इत्यादि उपस्थित रहे।
