

दिल्ली में खिला कमल, भाजपा ने मनाया जश्न
बीकानेर। बीकानेर दिल्ली के चुनावों में 27 साल के बाद हुई बीजेपी की प्रचंड जीत पर बीकानेर बीजेपी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने पटाखे फोड़कर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर कर जश्न मनाया तथा एक दूसरे को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। पंचारिया ने कहा कि मोदी की नीतियों को जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर यह साफ कर दिया है कि जनता अब झूठ और भ्रष्टाचार को नहीं बल्कि विकास की राजनीति को तवज्जो देती है। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है
भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा दिल्ली की जनता ने भाजपा की विचारधारा को स्वीकार करते हुए मोदी जी की नीति और नेतृत्व को पसंद किया है।इस अवसर पर भाजपा नेता नरेश नायक, मनीष सोनी, जगदीश सोलंकी, देवीलाल मेघवाल, भारती अरोड़ा, अनु सुथार, भूपेंद्र शर्मा, आशा आचार्य, चंद्रमोहन जोशी, सुमन छाजेड़, जसराज सिंवर, सोहन चांवरिया, वेद व्यास, दिनेश महात्मा, आशा पारीक, अनिल हर्ष, रमजान अब्बासी, अशोक चांवरिया, गोपाल अग्रवाल,राजेश पंडित, अंकित तंवर, पूनमचंद पूनिया, परी वर्मा, अशोक मारू, जगदीश सुथार, सुषमा बिस्सा ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाई।
