Bikaner Bikaner District Rajasthan

दिल्ली-बीकानेर की पहली फ्लाइट के पायलट का अभिनंदन

दिल्ली-बीकानेर की पहली फ्लाइट के पायलट का अभिनंदन
बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने शनिवार को इंडिगो की फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहली बार बीकानेर से रवाना हुई इस फ्लाइट के पायलट बीकानेर के आदित्य बोथरा का रविवार को बीकानेर जैन महासभा द्वारा अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर जैन महासभा अध्यक्ष विनोद बाफना ने कहा कि यह जैन समाज के साथ पूरे बीकानेर के लिए गौरव का विषय है कि बीकानेर से दिल्ली गई पहली फ्लाइट ले जाने का श्रेय बीकानेर के लाडले को मिला। उल्लेखनीय है कि आदित्य बीकानेर के वरिष्ठ चिकित्सक स्व. विजय बोथरा के पुत्र हैं। इस अवसर पर जैन महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बद्धानी ने बताया कि जैन समाज के युवा आदित्य ने बीकानेर का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने डॉ. विजय बोथरा के समाज सेवा के भावों को रेखांकित किया। सह-मंत्री विजय बाफना ने कहा कि सिविल एविएशन जैसे महत्वपूर्ण विभाग में बीकानेर के युवाओं को आगे आने अच्छे संकेत हैं। यह बीकानेर के लिए अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *