

नगरीय निकाय चुनाव 2026 के लिए पार्षद आरक्षण की लॉटरी निकाली
बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत बीकानेर नगर निगम सहित नोखा, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, नापासर, लूणकरणसर और खाजूवाला नगरपालिका क्षेत्रों के पार्षद पदों के आरक्षण के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लॉटरी निकाली गई। जिला कलेक्टर निशांत जैन के निर्देशन एवं मौजूदगी में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू ने दी। लॉटरी दो नन्हीं बच्चियों परिधि और युवानी पड़िहार ने निकाली। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, जेठानंद व्यास, श्याम पंचारिया, मंगलाराम गोदारा, मदन मेघवाल, प्रहलाद मार्शल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
