

108 जोड़ों ने किया पार्थिव शिवलिंग का महारुद्राभिषेक
बीकानेर। सावन माह के तृतीय सोमवार को 108 पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन सरजूदास महाराज के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बीकानेर से विनायक का सान्निध्य रहा। सरजूदास महाराज ने बताया कि सियाराम महाराज की कृपा एवं गुरुदेव रामदास महाराज के आशीर्वाद से आयोजित कार्यक्रम में 108 जोड़ों ने 108 पार्थिव शिवलिंग का विधिवत रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेदपाठी पंडितों ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाया। आयोजन में पंचांगकर्ता पं. योगेश ओझा, पं. सुरेश जोशी, पं. आशीष भादाणी, पं. मोहन ओझा, पं. सोमदत्त आचार्य, पं. श्रीकृष्ण देराश्री, पं. नवरत्न देराश्री, पं. विमल ओझा, पं. मार्कण्डेय ओझा, पं. राघवेंद्र ओझा, पं. अर्जुन छंगाणी, पं. केशव भादाणी एवं पं. रघुवीर सहित अन्य विद्वानों ने रुद्राभिषेक संपन्न करवाया।
