Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

स्थाई खंडपीठ की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने सौंपा 200वां ज्ञापन

स्थाई खंडपीठ की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने सौंपा 200वां ज्ञापन
बीकानेर। संभाग मुख्यालय बीकानेर में राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थाई खंडपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन बीकानेर की ओर से 200वां ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन राज्यपाल को जिला कलेक्टर, बीकानेर के माध्यम से तथा राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बीकानेर के माध्यम से सौंपा गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन बीकानेर के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बीकानेर से मुलाकात कर बीकानेर संभाग में राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थाई खंडपीठ स्थापित करने की मांग दोहराई। प्रतिनिधिमंडल में बार एसोसिएशन के सचिव हेमंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रक्षपाल विश्नोई, लेखराम धत्तरवाल, धर्मेंद्र वर्मा, सहायक सचिव गणेश टाक, अधिवक्ता सुरेंद्र पाल शर्मा, योगेंद्र पुरोहित, कुंदन व्यास, ओम प्रकाश हर्ष, पवन पुरोहित, अनिल पुरोहित, मनिराम विश्नोई, नरेंद्र विश्नोई, नवनीत सैन, मिलाप धत्तरवाल, भंवर विश्नोई, तोलाराम भादु, संदीप जोशी, पवन कुमार व्यास, रामनिवास बिश्नोई, अनिल विश्नोई, मनीषा आर्य, दीपा खत्री सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *