

भगवान गणेश का किया श्रृंगार
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद कॉलोनी में भव्य स्वर्णजड़ित गणेश की स्थापना की गई हैं। इन गणेश के मुखारबिन्द को 24 कैरेट का सोने के वर्क से तैयार किया गया है। साथ विभिन्न रतन एवं मोतियां से जड़ित आभूषणों द्वारा गणेश का भव्य श्रृंगार किया गया है। पं. शिव श्रीमाली ने बताया कि गणेश बुद्धि एवं स्मृद्धि देने वाले है। इनकी स्थापना कर सभी भक्तजन मनोवांछित फल प्राप्त करते है। पं. विजय श्रीमाली ने बताया कि बीकानेर में स्वर्ण जड़ित गणेश स्थापना अपने आप में मंगल एवं सर्वसिद्धि दायक माने जाते है। यहां बीकानेर के सभी हिस्सों से भक्त आकर अपनी मनोकामना हेतु आशिर्वाद प्राप्त करते है। यश श्रीमाली ने बताया कि महोत्सव 10 दिन तक आयोजित होगा।
