Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रकृति बचाओ आंदोलन का धरना ट्री एक्ट बनने तक जारी रहेगा

तेरह महीनों के संघर्ष में तीसरी बार सीएम के साथ सकारात्मक वार्ता, ट्री प्रोटेक्शन एक्ट बनाने का पक्का आश्वासन मिला सीए से, जयपुर सचिवालय के केबिनेट सभाकक्ष में एक घंटे चली वार्ता
बीकानेर। पर्यावरण संघर्ष समिति खेजड़ला के तत्व अवधान में प्रकृति बताओ आंदोलन का धरना खेजड़ला की रोही में 407 दिनों से और बीकानेर में 42 दिनों से चल रहा है वह सीएम से तीसरी वार्ता के बाद भी जारी रहेगा। 13 महीना और 12 दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन एवं संघर्ष के संयोजक रामगोपाल बिश्नोई ने बताया कि सरकार जब तक ट्री प्रोटेक्शन एक्ट राजस्थान बनाकर लागू करेगी तब तक संघर्ष व धरना प्रदर्शन चालू रहेगा।
उन्होन बताया कि संघर्षरत लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जयपुर गया था बिश्नोई समाज के 70 लोगों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल राज्य मंत्री के के बिश्नोई ने अपने आवास पर बुलाया था। कल सुबह 9 से शाम 4 बजे तक उनके आवास पर प्रकृति संरक्षण विषय पर संगोष्ठी चली सभी सहभागियों ने अपने विचार विस्तार से रखें । सभी का एक ही उद्देश्य था कि पेड़ों की कटाई रोकी जावे पेड़ सुरक्षा का अधिनियम बनाया जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *