

संवत्सरी पर्व पर बारासा सूत्र का वांचन, चैत्य परिपाटी व पौषध और क्षमापना
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक पार्श्वचन्द्र गच्छ संघ के पर्युषण पर्व के अंतिम दिन गुरुवार को संवत्सरी पर्व मनाया गया । आसानियों के चौक के रामपुरिया उपासरे में साध्वीश्री पद्म प्रभा के सान्निध्य में वयोवृद्ध साध्वी सुव्रताश्रीजी ने कल्पसूत्र के मूलपाठ बारासा सूत्र का वांचना की। अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने उपासरे में बैठकर पौषध (मुनि व साधु जैसी साधना) की । सामूहिक प्रतिक्रमण किया तथा एक दूसरे से जाने अन्जाने में वर्ष भर में हुई भूलों व गलतियों के लिए क्षमापना की।
जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक पार्श्वचन्द्र गच्छ संघ के अध्यक्ष रविन्द्र रामपुरिया व मंत्री प्रताप रामपुरिया ने बताया कि गंगाशहर मार्ग पर स्थित पार्श्वनाथ बगीची में शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे भक्ति संगीत के साथ पूजा होगी।
रामपुरिया ने बताया कि आसानियों के चौक के भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में पर्युषण पर्व के दौरान 8 दिनां तक विशेष अंगी रचना की गई। अंगी रचना में राहुल राखेचा, सौरभ राखेचा, कुलदीप सुराणा, विभोर रामपुरिया, भूकेश के साथ बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। नौ दिन की तपस्या करने वाले वरिष्ठ श्रावक गुलाब बांठिया का अभिनंदन महेन्द्र कुमार बरड़िया व अभय बांठिया ने किया। चैत्य परिपाटी का लाभ मुलतान चंद व माणक चंद दुग्गड़ ने लिया। बारासा सूत्र पर वरिष्ठ श्रावक निर्मल दफतरी ने स्वर्ण सिक्का व अन्य श्रावक-श्राविकाओं ने नकदी भेंट कर वंदना की ।
