Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भगवान धन्वंतरि का पूजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भगवान धन्वंतरि का पूजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित
बीकानेर। आयुर्वेद विभाग की ओर से 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वंतरि का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तर पर आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले औषधालयों, अधिकारियों एवं कार्मिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. राधेश्याम ने की। उन्होंने अपने संबोधन में स्वस्थ जीवन के लिए दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्रेष्ठ औषधालय संवर्ग में राजकीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) 22 केवाईडी एवं बाडेला, बीकानेर को सम्मानित किया गया। चिकित्सक संवर्ग में डॉ. श्रवण सिंह शेखावत, डॉ. सुधांशु व्यास, डॉ. हरिराम शर्मा, डॉ. लक्ष्य बक्षी, डॉ. संदीप नाई, डॉ. संदीप कन्वाड़िया, डॉ. पवन गोदारा एवं डॉ. कुसुम शर्मा को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार नर्स/कम्पाउंडर संवर्ग में दलीप सिंह, मनीषा शर्मा एवं महिमा, मंत्रालयिक संवर्ग में त्रिलोक राईका एवं प्रद्युम्न सिंह भाटी तथा परिचारक संवर्ग में पप्पु सिंह, पुरखाराम, शंकर सिंह एवं महेश चन्द्र जोशी को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ. विनीत कुमार बागड़ी, डॉ. बादर राम प्रजापत, डॉ. इरशाद रफीक, प्रशासनिक अधिकारी रामकिशोर शर्मा सहित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *