Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

अनिल कल्ला 24 सितंबर को संभालेंगे मेयर का पदभार

अनिल कल्ला 24 सितंबर को संभालेंगे बीकानेर नगर निगम के मेयर का पदभार
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर अनिल कल्ला 24 सितंबर, गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में मेयर पद का पदभार ग्रहण करेंगे। कल्ला ने हाल ही में हुए महापौर चुनाव में 50 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की थी। पदभार ग्रहण समारोह दोपहर नगर निगम, बीकानेर में आयोजित होगा। इसके लिए कल्ला ने अपने साथियों एवं शहरवासियों से नगर निगम पहुंचने का आग्रह किया है। कल्ला ने कहा कि सभी के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन और साथियों के सहयोग से बीकानेर के विकास के लिए कार्य करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *