Bikaner Bikaner District Rajasthan

साहित्यकार सरोज भाटी की पुस्तक सनातन सार सहस्त्र धार का लोकार्पण शनिवार को


बीकानेर। वरिष्ठ साहित्यकार सरोज भाटी की पुस्तक सनातन सार सहस्त्र धार का लोकार्पण शनिवार को होगा। शब्द रंग साहित्य एवं कला संस्थान के सचिव राजाराम स्वर्णकार ने बताया की हिंदी में रचित दोहा संग्रह सनातन सार सहस्त्र धार सूर्य प्रकाशन मंदिर बीकानेर से प्रकाशित पुस्तक में लेखिका सरोज भाटी ने सनातन धर्म के ग्रंथो को मध्य नजर रखते हुए दोहों का निर्माण किया गया है। स्वर्णकार ने बताया की सरोज भाटी की पुस्तक का लोकार्पण शनिवार, 15 फरवरी को शाम 4ः15 बजे होटल राजमहल, स्टेशन रोड बीकानेर के सभागार में होगा। उन्होंने बताया की लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद- आलोचक डॉ. अन्नाराम शर्मा करेंगे तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ.उमाकांत गुप्त होंगे तथा विशिष्ट अतिथि राजभाषा संपर्क अधिकारी हरिशंकर आचार्य एवं
यंग्यकार-संपादक डॉ. अजय जोशी रहेंगे। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी होंगे । स्वर्णकार ने बताया की लोकार्पित पुस्तक पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रेणुका व्यास अपनी बात रखेंगी तथा जागती जोत के संपादक डॉ. नमामी शंकर आचार्य, डॉ.समीक्षा व्यास एवं नीतू बिस्सा भी पत्र वाचन करेगी। स्वर्णकार ने बताया की इससे पूर्व सरोज भाटी की नया सवेराः बाल उपन्यास, सतरंगी कहानियाँ, मन का व्योमः काव्य संग्रह, शब्द सार सहस्त्र धारः दोहा संग्रह ,अनुभूतिः कविता संग्रह एवं मुकुन्द मणिः कहानी संग्रह सहित छह पुस्तके के प्रकाशित हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *