Bikaner Bikaner District Rajasthan

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
नोखा।
 उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को पीएम श्री बाबा छोटू नाथ उमावि नोखा में आयोजित हुआ । ब्लॉक साक्षरता समन्वयक दान सिंह मीणा ने बताया कि शिविर का उद्घाटन यू सी ई ईओ नारायण सारस्वत ने मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यक्ति में कौशल का विकास करने के लिए सतत साक्षरता बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि उल्लास नवभारत कार्यक्रम के तहत  असाक्षरों का स्किल निखार कर उनका उन्नयन करना प्राथमिकता होनी चाहिए । दक्ष प्रशिक्षक रामकिशन गोदारा तथा मोहनलाल डूडी ने पावर पॉइंट प्रशिक्षण देकर , असाक्षरों को चिन्हित कर पंजीकरण करने, परीक्षा के माध्यम से प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने , कार्यक्रम की रूपरेखा एवं विषय वस्तु पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षण की उपादेयता बताई ‌। पूर्व ब्लाक समन्वयक उर्मिला कड़वा ने उल्लास एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी । सीबीईओ कार्यालय के वरिष्ठ आर पी हंसराज गोदारा ने इस दौरान कहा कि पीईईओ स्तर पर वॉलिंटियरों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को गति प्रदान करें। ताकि ब्लॉक का लक्ष्य शत- प्रतिशत पूर्ण हो सके । कार्यक्रम में पूरे ब्लॉक के यूसीईईओ तथा पीईईओ क्षेत्र से साक्षरता प्रभारी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *