Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

विप्र फाउंडेशन को सामाजिक कार्यों के लिए आवंटित भूमि का पट्टा सौंपा

विप्र फाउंडेशन को सामाजिक कार्यों के लिए आवंटित भूमि का पट्टा सौंपा
बीकानेर। विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी, बीकानेर को सामाजिक सरोकार एवं समाजहित के कार्यों के लिए आवंटित भूमि का पट्टा बीकानेर विकास प्राधिकरण परिसर में सचिव हेमेन्द्र नागर ने सौंपा। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन परिवार की ओर से नागर का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पदाधिकारियों ने भूमि आवंटन एवं पट्टा प्रदान किए जाने को समाजहित की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित ने इसे संगठन के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि समाज के सामूहिक सहयोग और संगठन की एकजुटता से मिली यह उपलब्धि भविष्य में समाजोपयोगी एवं रचनात्मक कार्यों का आधार बनेगी। उन्होंने कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर धनसुख सारस्वत भी उपस्थित रहे। वहीं, सुभाष जोशी को विप्र फाउंडेशन, जोन 1-बी, बीकानेर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि जोशी के नेतृत्व में संगठन जिले में सामाजिक सरोकार एवं सेवा कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। कार्यक्रम में चंद्रकला आचार्य, दीपक हर्ष, पंकज पीपलवा, पीयूष भूषण शर्मा, दिनेश कुमार व्यास, अश्विनी शर्मा, युवराज व्यास, गिरिराज आचार्य, मोहन पुरोहित, केशव सांखी एवं रामरतन पुरोहित सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *