Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिले में कानून व्यवस्था चरमराई

जिले में कानून व्यवस्था चरमराई
बीकानेर। जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने जिले में लगातार बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं पर रोष प्रकट करते हुए पुलिस प्रशासन को इन घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। लूणकरणसर के जाखड़वाला शराब की दुकान पर लूट के अलावा जिले में रात भर लुटेरों ने कई वारदातो को अंजाम दिया। छत्तरगढ़ के राजासर भाटियान एक धर्म कांटे और होटल पर लूट कुछ शराब की दुकानों में लूट , साथ ही एक पेट्रोल पंप पर भी बदमाशों ने उड़ाई नकदी। एक ही रात में हथियारबंद लुटेरों ने काफी डकैती की वारदातों को अंजाम दिया है ।सियाग के जिला पुलिस से सवाल किया है कि इन घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहे फिर पुलिस महकमा क्या कर रहा है? इन घटनाओं को रोकने के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की है। सियाग ने कहा कि ऐसी घटनाओं को लेकर पूर्व में भी कई बार पुलिस को अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक यह घटनाएं जारी हैं। इन घटनाओं से जिले के आमजन में, विशेषकर ग्रामीण अंचल में भय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *