

किसानों ने पशु आहार संयंत्र का किया अवलोकन
बीकानेर। सहकारिता वर्ष 2025 के तहत आयोजित संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 है। इस वर्ष का विषय सहकारिताए एक बेहतर दुनिया बनाती हैं। इस उद्देश्य से प्रशासक एवं प्रबंध संचालक आरसीडीएफ श्रुति भारद्वाज के द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में उरमूल डेयरी प्रबन्ध संचालक बाबूलाल विश्नोई के निर्देशानुसार दुग्ध उत्पादकों को जागरूक करने के लिए गंगापुरा की मुख्य बाजार गंगापुरा दुग्ध समिति, भीयानगर गंगापुरा दुग्ध समिति और खारी चारणान की अगुणा बास खारी चारणान दुग्ध समिति के दुग्ध उत्पादकों को उरमूल डेयरी और पशु आहार संयंत्र का भ्रमण व अवलोकन करवाया गया।
प्रभारी मोहनसिंह चौधरी ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि भ्रमण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक स्वच्छ दूध उत्पादन और पशु आहार गुणवत्ता व तकनीकों से अवगत कराना है।कार्यक्रम में रामलाल,र ामचन्द्र, अनिल कुमार, त्रिलोक आदि ने सभी किसानों को उरमूल डेयरी की और से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
