Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

स्व. बिस्सा स्मृति बॉक्स क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ, पहले दिन खेले गए चार रोमांचक मुकाबले

स्व. बिस्सा स्मृति बॉक्स क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ, पहले दिन खेले गए चार रोमांचक मुकाबले
बीकानेर। स्वर्गीय घनश्याम बिस्सा चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित बॉक्स क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पारीक, राम व्यास, मोहन सुराणा एवं डॉ. अनिकेत शर्मा ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी की स्मृति में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताएं न केवल उनकी यादों को जीवंत रखती हैं, बल्कि युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी करती हैं। आयोजक हर्षित बिस्सा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में विकेट वॉरियर्स ने गेम चेंजर को 23 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेट वॉरियर्स ने आठ ओवर में 81 रन बनाए। इस मुकाबले में मोहित व्यास को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में बीकानेर रॉयल्स ने टर्फ मास्टर्स को 8 रन से पराजित किया। इस मैच में विधुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। तीसरे मुकाबले में धुरंधर टीम ने बनिया सुपर को 12 रन से हराकर जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए मो. सलमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिन का अंतिम मुकाबला विकेट वॉरियर्स और बीकानेर रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें बीकानेर रॉयल्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में अरिहंत आंचलिया को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में सभी मैच आठ-आठ ओवर के खेले जा रहे हैं, जिसमें कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 11 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 5,100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के साथ-साथ प्रतियोगिता के अंत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को भी सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका सुनील आचार्य एवं शशांक बोहरा ने निभाई, जबकि देवेन्द्र पुरोहित ने अपनी रोचक शैली में मैचों की कमेंट्री कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *