

कबीर यात्रा 1 से 5 अक्टूबर तक

बीकानेर। ‘गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाय, बलिहारी गुरु आपने,गोविन्द दियो बताय…सरीखी सुफियाना वाणियां एक बार फिर से बीकानेर में गूंजेंगी। देश के ख्यातनाम कलाकारों के साथ ही विदेशी कलाकार भी स्वरों के इस संगम में शामिल होंगे। अवसर होगा राजस्थान कबीर यात्रा का। मलंग फोक फाउंडेशन द्वारा जिला प्रशासन, बीकानेर विकास प्राधिकरण और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में इस बार कबीर यात्रा 1 अक्टूबर को शुरू होगी। यात्रा के तहत 5 अक्टूबर तक आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कबीर भजन और सूफी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के ख्यातनाम वाणी गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
