Rajasthan

व्यापारियों के लिए जियो साउंड पे ने आसान बनाया यूपीआई भुगतान

image description

महंगे साउंड बॉक्स की जगह ले रहा जियो भारत फोन का साउंड पे फीचर
जयपुर। रिलायंस जियो के जियो भारत फोन का साउंड पे फीचर राजस्थान में छोटे व्यापारियों के लिए यूपीआई भुगतान को आसान और किफायती बना रहा है। जहां अन्य यूपीआई प्लेटफॉर्म 125 रुपए प्रति माह चार्ज करते हैं, वहीं जियो भारत फोन में यह सेवा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क और डिवाइस के उपलब्ध है। इस सुविधा के जरिए व्यापारियों को रियल-टाइम ऑडियो पेमेंट अलर्ट मिलता है। राजस्थान में लगभग 26.87 लाख एमएसएमई संचालित हैं, जिनमें थोक और खुदरा व्यापारी भी शामिल हैं। उनके लिए जियो भारत फोन एक किफायती डिजिटल लेनदेन उपकरण साबित हो रहा है। सिर्फ 699 रुपए की कीमत में मिलने वाला यह 4जी फोन सालाना 1500 रुपए की बचत कराता है। साथ ही, इसमें जियो पे, जियो सिनेमा, जियो सावन और 455 प्लस लाइव टीवी चैनल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। अजमेर की ई-मित्र संचालक गायत्री तुनवाल ने बताया कि अब वह यूपीआई भुगतान की जानकारी के लिए एंड्रॉयड फोन की जगह जियो भारत फोन इस्तेमाल कर रही हैं। उनका फोन यूपीआई पेमेंट की सूचना खुद देता है, जिससे महंगे साउंड बॉक्स की जरूरत खत्म हो गई। सवाई माधोपुर के मोबाइल दुकानदार दीपेश जैन ने बताया कि जहां अन्य प्लेटफॉर्म केवल भुगतान अलर्ट प्रदान करते हैं, वहीं जियो भारत फोन एक संपूर्ण डिजिटल पैकेज है, जो मनोरंजन और अन्य आवश्यक ऐप्स की सुविधा भी देता है। जयपुर के अचरोल क्षेत्र के बन्ना गुर्जर ने कहा, “जियो भारत फोन पर स्विच करने से न केवल पैसे की बचत हुई है, बल्कि डिजिटल लेन-देन भी आसान हो गया है।“ जियो भारत फोन की यह सुविधा छोटे व्यापारियों के लिए यूपीआई भुगतान को अधिक किफायती और सुविधाजनक बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *