Bikaner Bikaner District Rajasthan

निवेश उत्सव का जिला स्तर पर हुआ प्रसारण

निवेश उत्सव का जिला स्तर पर हुआ प्रसारण
बीकानेर। राजस्थान दिवस साप्ताहिक समारोह के अंतिम दिन सोमवार को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में राज्य स्तरीय निवेश उत्सव इंपैक्ट 1.0 आयोजित हुआ। जिला स्तर पर रवींद्र रंगमंच पर इसका सीधा प्रसारण आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी, राजस्थान डेटा सेंटर पॉलिसी, राजस्थान टेक्सटाइल एंड अपैरल पॉलिसी का विमोचन, निवेशकों के लिए एमओयू ट्रैकिंग हेतु मोबाइल एप की लॉन्चिंग और राजस्थान फाउंडेशन के 14 नए चैप्टर्स की शुरुआत की।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक एस पी शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा, अनाज मंडी सचिव उमेश शर्मा, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक महेश व्यास, आरसेटी से कपिल पुरोहित, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र स्वामी, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *